पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रोहा में पेट्रोल पंप लूट का तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार

अग्रोहा में पेट्रोल पंप लूट का तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अग्रोहा/हिसार

अग्रोहाचौक से अक्टूबर में पेट्रोल पंप लूटपाट मामले में पुलिस ने तीसरे अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान दोनों से 30 हजार रुपये नकद एक स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है। पुलिस अब तीसरे अभियुक्त को तीन दिन के रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही और दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

थाना प्रभारी सतबीर सिंह ने बताया कि 27 अक्टूबर की रात अग्रोहा क्षेत्र में तीन पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया था। इसमें पुलिस ने तीनों पेट्रोल पंपों के सेल्समैनों के बयान पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने 5 दिसंबर को नेजिया निवासी हनुमान चोटीवाला निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया और रिमांड के दौरान 30 हजार लूटी हुई राशि एक स्विफ्ट कार बरामद कर ली। उनकी निशानदेही पर तीसरे अभियुक्त बनगांव निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को अदालत में पेश किया गया। उसका भी तीन दिन की रिमांड हासिल की है। अभी अन्य दो संदीप प्रवीन कुमार की तलाश जारी है।

नेजिया निवासी हनुमान चोटीवाला निवासी राहुल ने रिमांड के दौरान पुलिस को बताया कि वे और उसके दोस्त बनगांव निवासी संदीप उर्फ रावण, दौलतपुरिया निवासी प्रदीप कुमार, फुलका निवासी संजय कुमार ने 27 अक्टूबर की रात पेट्रोल पंपों को लूटने की साजिश रची। वे पांचों कार में सवार होकर अग्रोहा चौक पर आए और अग्रोहा से आदमपुर रोड स्थित धाम पेट्रो सिटी को निशाना बनाया। वहां पंप के स्टाफ को कमरे में बंद करके लगभग 40 हजार रुपये लूटे। इसके बाद वे कार में सवार होकर निकले तो रास्ते में कार को पंचर हो गया तो वे बनगांव चले गए। वहां से उन्होंने दूसरी गाड़ी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ली और वापस अग्रोहा की तरफ गए। लगभग तीन बजे के करीब अग्रोहा से ही भूना मार्ग पर स्थित जय फिलिंग स्टेशन से भी लगभग 30 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद गोरखपुर फिलिंग स्टेशन से भी लगभग 10 हजार रुपये की लूटपाट की गई।

मूंगफली के पैसे मांगे तो रेहड़ी वाले से की मारपीट, एक पकड़ा

हिसार| दिल्लीरोड स्थित विद्युत नगर के नजदीक मंगलवार रात रेहड़ी वाले से मूंगफली खरीदने पर पैसे नहीं देने पर नशे में धुत बदमाशों ने रेहड़ी वाले के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी रेहड़ी वाले का मोबाइल छ