- Hindi News
- आदमपुर में मिनी बैंक कर्मियों की बैठक आज
आदमपुर में मिनी बैंक कर्मियों की बैठक आज
मंडी आदमपुर | मिनीबैंक कर्मचारी यूनियन की एक बैठक बुधवार को हिसार मधुवन पार्क में प्रधान सुभाषचंद्र वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। महासचिव हनुमान गोदारा ने बताया कि पूर्व सरकार द्वारा जारी स्टाफ सर्विस रुल्स 2014 पैक्स कर्मचारियों के हितों के विरुद्ध है। इसके लागू होने से जो सुविधाएं कर्मचारी वर्षों से ले रहे है, उनमें कटौती होगी। यूनियन 10 दिसंबर को बैठक करेगी।