- Hindi News
- सेक्टर 27 28 में प्लाइवुड फैक्ट्री में आग
सेक्टर 27-28 में प्लाइवुड फैक्ट्री में आग
{ शार्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा, सामान जला
भास्करन्यूज | हिसार
शार्टसर्किट के कारण सोमवार देर रात सेक्टर 27-28 स्थित प्लाइवुड की एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में रखा सामान खाक हो गया। सूचना के बाद पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब 4 घंटे के बाद आग को बुझाया।
गनीमत रही हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। डीसी कॉलाेनी निवासी सुशील कुमार गोयल की सेक्टर 27-28 में दुर्गा वुडन इंडस्ट्री के नाम से प्लाइवुड फैक्ट्री है। सोमवार को वह काम खत्म करने के बाद घर गए। फैक्ट्री के ऊपरी हिस्से पर बने कमरे में रणवीर और भोलू रहते हैं। सुशील के भाई दुनीचंद ने बताया कि रात करीब 12 बजे रणवीर का फोन आया कि फैक्ट्री में आग लग गई है।
इस पर सुशील और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो फैक्ट्री से आग की भीषण लपटें निकल रही थीं। तुरंत मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की 6 गाड़ियों ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में गोदाम में खड़ी एक बाइक भी जल गई। दुनीचंद ने बताया कि उनका करीब 50 लाख रुपये का सामान खाक हो गया।