पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाइन की हाई टेंशन से मई तक मिलेगी निजात

लाइन की हाई टेंशन से मई तक मिलेगी निजात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ करीब दो दशक से सूर्य नगर शिव कॉॅलोनी के लोग हैं परेशान

हनीसोनी | हिसार

बिजलीलाइन की हाई टेंशन से शहर के कई मोहल्लों की जनता को मई तक राहत मिलने की उम्मीद है। भास्कर ने जनता की आवाज को मुखर किया तो शहरी एवं स्थानीय निकाय मंत्री रहीं सावित्री जिंदल ने विधानसभा चुनाव से पहले सूर्य नगर और शिव कॉलोनी से हाई टेंशन तारों को हटवाने की शुरुआत की थी। पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने 23 जुलाई को इसके लिए प्रोपोजल भेजा था। जिस वक्त तारों को हटवाने की शुरुआत हुई थी, चंद दिन बाद ही चुनाव गए। चुनाव में काम धीमी रफ्तार से चला, इसलिए अभी जनता को थोड़ा इंतजार करना होगा।

करीब दो दशक से सूर्य नगर शिव कॉॅलोनी के बाशिंदों के लिए सिरदर्द बनी हाई टेंशन तारों को शिफ्ट करने का काम शुरू हो गया है। करीब एक करोड़ के इस प्रोजेक्ट के जल्द पूरा होने की उम्मीद है। दोनों ही कॉलोनियों में लाइन हटाए जाने का काम चल रहा है। इसे पिछली सरकार में मंजूरी मिली थी। इसमें नगर निगम ने 70 लाख पूर्व विधायक सावित्री जिंदल ने विवेकाधीन कोष से 26 लाख रुपये दिलवाए थे। काम पूरा होने के बाद दोनों ही कॉलोनियों में रह रहे करीब 10 हजार लोगों को आए दिन होने वाले हादसों का डर नहीं सताएगा।

ये रहा बजट

>पीजीसी 11 मीटर लंबे 194 पोल 10,42,750

> एसीएसआर कंडेक्टर 130एमएम 2 20,92,640

> रेलवे को भुगतान 14 लाख

> ओवर हेड चार्ज 15 प्रतिशत 10,24,946

> अन्य बिजली उपकरण 22,97,580

> लेबर चार्ज 7,85,792

> अन्य कार्य पर खर्च 9,56,292

> बजट की कुल राशि 96 लाख

मांग सिरे चढ़ने की है खुशी

पार्षदअजीत सिंह ने बताया कि काफी समय से हाई टेंशन तारों की शिफ्टिंग की मांग कर रहे हैं। कई बार इनके कारण हादसे हो चुके हैं। नगर निगम, बिजली निगम पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल से मिल कर शिफ्टिंग की मांग कर चुके थे, अब मांग सिरे चढ़ रही है तो उन्हें इसकी खुशी है।

भास्कर ने उठाया मुद्दा

शहरमें हाई टेंशन तारों की चपेट में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। तमाम लोग चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए। इसलिए सूर्य नगर, मिलगेट एरिया, महावीर कॉलोनी, शिवनगर आदि मोहल्लों के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। जनता की आवाज को भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए इसे जनांदोलन की आवाज बनाया।

बजट मिल चुका था, जिसे हमने कंस्ट्रक्शन