पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नारों के साथ आश्रम में कमांडो को दी जाती थी ट्रेनिंग

नारों के साथ आश्रम में कमांडो को दी जाती थी ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपालके निजी कमांडो को रामपाल के नारों की गूंज के बीच ट्रेनिंग दी जाती थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि निजी कमांडो को लाइसेंसी हथियारों से ट्रेनिंग दी जाती थी। आश्रम के समूह पांच का सदस्य सुमित और अनुयायी कृष्ण ‘बंदी छोड़’ नारे में फंसाकर अनुयायियों से उनका लाइसेंसी हथियार आश्रम में जमा करवाते थे। इसके बाद निजी कमांडो को इन्हीं हथियारों से प्रशिक्षण दिया जाता था।

80फीसद निजी कमांडो पुलिस गिरफ्त में

वहीं,आश्रम में बिना अनुमति के सिविल अस्पताल से सेवानिवृत्त ओम प्रकाश हुड्डा अस्पताल चलाता था। गौरतलब है कि आश्रम में सर्च अभियान के दौरान आयुर्वेदिक एवं अंग्रेजी दवाएं बरामद हुई थी। पुलिस का दावा है कि अभी तक रामपाल के करीब 80 फीसदी निजी कमांडो गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस के हाथ आश्रम कमांडो की डिटेल से जुड़ी एक हार्ड डिस्क बरामद हुई है।

पिछले करीब करीब एक पखवाड़े से सतलोक आश्रम में चल रहे सर्च ऑपरेशन को पुलिस अब बंद करने के मूड में है। अधिकारियों का कहना है कि आश्रम से जो जानकारी जुटाई जा सकती थी वह अब पुलिस के पास है। अब पुलिस आश्रम को निर्देशों के बाद सीज करने की तैयारी में है।

खाद्य सामग्री का नहीं मिला बिल

वहींपुलिस को आश्रम से बरामद खाद्य सामग्री का अभी तक कोई बिल नहीं मिला है। साथ ही पुलिस खाद्य सामग्री के खरीदार और लेनदार की पहचान में भी जुटी है। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता ने बताया कि मामले में संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

रामपाल की गिरफ्तारी से पहले आश्रम के बाहर निजी कमांडो ने दीवार बना रखी थी। फाइल फोटो

सर्च ऑपरेशन

प्रकरण