पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुड़ाक प्रकरण : किसानों ने बनाई आंदोलन तेज करने की रणनीति

बुड़ाक प्रकरण : किसानों ने बनाई आंदोलन तेज करने की रणनीति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साझाजल संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों का लघु सचिवालय पर जारी अनिश्चितकालीन धरना और क्रमिक अनशन मंगलवार को 22वें दिन भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए समिति पदाधिकारियों ने कहा कि सभी किसान अपने-अपने गांव में व्यापक तैयारियां शुरू कर दें। चूंकि मांगों पूरी होने पर बड़े आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसके लिए नए सिरे से रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी नहरों में 16 दिन पानी की मांग पूरी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रधान वीरेंद्र पूनिया, सचिव विक्रम श्योराण, मास्टर सतबीर गढ़वाल, रामबीर, लीलाराम, प्रकाश पूनिया, रामनिवास, बलराज गढ़वाल, धर्मपाल जाखड़, प्रकाश मुंड, रामपाल श्योराण, भुगत शर्मा, घोलू नायक, रोहित ढाका, जयप्रकाश सहारण आदि किसान मौजूद थे।

नहरी पानी की मांग को लेकर लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण।