- Hindi News
- एचएयू छात्र सुधेश भारत चीन युवा सम्मेलन से लौटा
एचएयू छात्र सुधेश भारत-चीन युवा सम्मेलन से लौटा
हिसार | हरियाणाकृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय का छात्र राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सुधेश पूनिया चीन में आयोजित भारत-चीन युवा सम्मेलन-2014 में हिस्सा लेकर लौटा है। सम्मेलन में हिस्सा लेने वाला प्रदेश से अकेला स्वयंसेवक और देश से अकेला कृषि विज्ञान का छात्र रहा। विश्वविद्यालय पहुंचने पर छात्र कल्याण निदेशक कार्यक्रम समन्वयक डॉ. धर्मपाल नांदल ने सुधेश पूनिया को सम्मेलन में भाग लेकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने पर बधाई दी। सम्मेलन में भारत चीन के लगभग 100 युवा शामिल हुए। इन स्वयं सेवकों को उपरोक्त मंत्रालय ने पूरे देशभर से चुना आर्थिक संरक्षण प्रदान किया। वहां पर युवाओं ने समूह चर्चा भाषण के द्वारा दोनों देशों के विकास, शांति भाईचारा जैसे विषयों पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।