- Hindi News
- गलती से जहरीला पदार्थ पीने से महिला की मौत
गलती से जहरीला पदार्थ पीने से महिला की मौत
हिसार | गलतीसे जहरीला पदार्थ पीने से एक विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि गांव नंगथला की 24 वर्षीय नीलम की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतका का कुछ समय पहले ऑप्रेशन हुआ था। ऑप्रेशन के बाद उसकी दवाइयां चल रही थी। सोमवार को गलती से महिला ने दवा के भरोसे जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। अग्रोहा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।