पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में महावीर कॉलोनी निवासी व्यक्ति की मौत

हादसे में महावीर कॉलोनी निवासी व्यक्ति की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सेक्टर27, 28 के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसे में महावीर कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय नत्थूराम की मौत हो गई। मृतक के भाई ज्ञानचंद ने बताया कि नत्थूराम कैंट क्षेत्र स्थित एक कार शोरूम कंपनी में मैकेनिक था। वह शाम को काम खत्म करने के बाद बाइक से घर रहा था। इसी बीच सेक्टर 27, 28 के पास एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे नत्थूराम बाइक से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।