जीजेयू में ईसी की बैठक आज
हिसार | जीजेयूमें बुधवार को ईसी की बैठक होगी। इसमें मुख्य एजेंडा नवनियुक्त टीचरों के एग्रीमेंट बांड, अपॉइंटमेंट लेटर एसएफएस के रूल को रिवाइज करना रहेगा। इन्हीं मांगों को लेकर पिछले दिन तक गुजटा के सदस्यों ने कैंपस में धरना प्रदर्शन आमरण अनशन किया था। गुजटा प्रधान अनिल भानखड ने बताया कि बुधवार को होनी वाली ईसी की बैठक से नवनियुक्त टीचरों को काफी उम्मीदें हैं। मांगों को लेकर कमेटी भी बनाई गई थी। इसकी रिपोर्ट भी कमेटी में जमा करवा दी गई है। गुजटा इन मांगों को लगातार उठा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शर्मा से भी उन्हें सकारात्मक उम्मीद है।