- Hindi News
- विज्डम स्कूल के अभिभावकों ने सीखी शतरंज की चालें
विज्डम स्कूल के अभिभावकों ने सीखी शतरंज की चालें
हिसार | सेक्टर13 स्थित विज्डम स्कूल में मदर वर्कशॉप में अभिभावकों को अच्छी पेरेंटिंग के साथ-साथ शतरंज भी खेलना सिखाया। विज्डम स्कूल में बच्चों को पहली कक्षा से ही शतरंज खेलना सिखाते हैं। पहली कक्षा के छात्र रेयान केन तथा दूसरी कक्षा के लक्ष्य लवर्स ने अभिभावकों को यह खेल सिखाया। स्कूल प्रिंसिपल हरिपाल पिलानिया के मुताबिक शतरंज से बच्चों में एकाग्रता, धैर्य, निर्णय क्षमता, तार्किक क्षमता, जीतने का जुनून जैसे गुणों का विकास होने के साथ-साथ याददाश्त भी तेज होती है। उन्होंने बताया कि अपने देश में केरल, तमिलनाडु गुजरात राज्यों में शतरंज एक अनिवार्य विषय के तौर पर पढ़ाया-सिखाया जाता है।