पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | कैमरीरोड स्थित मॉडर्न डिफेंस स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को विद्यालय में आयोजित किया गया। स्कूल की प्राचार्या डाॅ. माया मिश्रा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डाॅ. कमल गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में स्कूली छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा राजस्थानी, हरियाणवी भंगड़ा आदि प्रस्तुत किया। इस दौरान अतिथियों ने विभिन्न कक्षाओं में रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विधायक डाॅ. गुप्ता ने छात्रों से खूब पढ़ लिखकर नाम कमाने का और हर तरह के नशों से दूर रहने का आह्वान किया। सेवार्थ आश्रम के ओमानंद महाराज के सान्निध्य में हुए समारोह की अध्यक्षता स्कूल के डायरेक्टर एसएल गर्ग ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज कल्याण अधिकारी डाॅ. डीएस सैनी, डिप्टी डीईओ देवेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सुजीत कुमार लाहौरिया स्कूल के डायरेक्टर मोहनलाल लाहौरिया ने भाग लिया।