पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परमात्मा सभी आत्माओं के पिता हैं : बीके रेणु बहन

परमात्मा सभी आत्माओं के पिता हैं : बीके रेणु बहन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रजापिताब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सौजन्य से सेक्टर-15 के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्क में शिव जयंती के उपलक्ष्य में एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी रेणु बहन ने कहा कि शिवरात्रि का त्योहार परमात्मा की याद में मनाया जाता है। परमात्मा को याद कैसे करें वह विधि भी स्वयं परमात्मा आकर ही बताते हैं।

परमपिता परमात्मा कहते हैं कि अपने को ‘आत्मा समझकर मुझ परमात्मा को याद करो’। बहन ने बताया कोई भी कार्य करते हैं उसकी कोई कोई विधि जरूर होती है। परमात्मा को आत्मिक स्वरूप में रहकर याद करने से आत्मा के जन्म-जन्म के पाप कटते हैं और आत्मा पावन बनती है। परमात्मा सभी आत्माओं के पिता हैं। हमें पारलौकिक परमपिता परमात्मा से सुख, शांति का वरसा मिलता है। जितना परमात्मा को याद करेंगे, उतना अधिक वरसा मिलेगा। परमात्मा इस समय धरा पर अवतरित होकर सृष्टि परिवर्तन का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी मंजू बहन ने भी प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि अपने सोच को श्रेष्ठ बनाओ तो जीवन श्रेष्ठ हो जाएगा। नजरिया बदलने से नजारे बदल जाएंगे।

दुनिया खुशनुमा लगने लगेगी। हमारे विचार ही चरित्र का निर्माण करते हैं। इस मौके पर दोनों ब्रह्माकुमारी बहनों ने शिव ध्वज लहराया। कृष्णा बहन ने ब्रह्माकुमारी बहनों के स्वागत में गीत गाया और बेबी खुशबू ने नृत्य गीत द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शंकर सरदाना भाई के गीत ‘बड़ा अजब नजारा है’ पर सभी श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर विनोद मदान, वेद प्रकाश गावड़ी, शंकर सरदाना, भगवानदास चोपड़ा, रमेश शर्मा, जगदीश अरोड़ा, डॉ. रीटा, डॉ. सोनिया, संध्या, तनू बजाज, लक्ष्मी बजाज, लक्ष्मी सरदाना उषा सहित अन्य उपस्थित रहे।

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से सेक्टर-15 के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पार्क में आध्यात्मिक कार्यक्रम

आध्यात्मिक कार्यक्रम में प्रवचन करतीं ब्रह्माकुमारी रेणु बहन।