चर्च बनने के विरोध में उतरी पंचायत
कैमरीगांव में चर्च बनने पर ग्राम पंचायत ने एतराज जताया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को एक पंचायत आयोजित की। करीब एक घंटे चली पंचायत में सर्वसम्मति से इस संबंध में जिला उपायुक्त काे ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। इसके बाद ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे अाैर अतिरिक्त जिला उपायुक्त राज नारायण कौशिक काे ज्ञापन दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले दो-तीन वर्षों से एक पादरी रह रहा है। पहले उसने गांव में 250 गज का प्लॉट लिया था। इसमें उसने धीरे-धीरे बिल्डिंग का निर्माण करवाना शुरू किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति गांव के कुछेक लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रहा है। उक्त व्यक्ति गांव में जादू-टोने का झांसे में ग्रामीणों को बहका रहा है, जिसे गांव का माहौल भी बिगड़ रहा
चर्च की आड़ में धर्म परिवर्तन के आरोप
कुलदीप,सतपाल, कृष्ण कुमार, सुरेश, दिनेश, ग्रामीण जोगेंद्र, कुलवंत, सुधीर, अनिल गोदारा, बिजेंद्र, सत नारायण, राज कुमार, छोटू राम आदि ग्रामीणों ने अंदेशा जताया कि गांव में चर्च की आड़ में उक्त व्यक्ति ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन भी करवा सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति लोगों को टोने-टोटके के जाल में उलझाने में लगा है। बीमार व्यक्ति को ठीक करने का झांसा, कुंवारे युवकों को शादी करवाने का झांसा दिया जा रहा है।
चर्च बनने के विरोध में लघु सचिवालय ज्ञापन देने पहुंचे गांव कैमरी के ग्रामीण।