- Hindi News
- वैज्ञानिक तरीके से करें पशुपालन : कुलपति
वैज्ञानिक तरीके से करें पशुपालन : कुलपति
लालालाजपत राय पशु-चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में सोमवार को भिवानी केंद्र में किए व्यावसायिक डेयरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति मेजर जनरल डॉ. श्रीकांत ने कहा पशुओं को बीमारियों से बचाव के लिए उनकी सही ढंग से देखभाल जरूरी है। अगर किसान अपने पशुओं को वैज्ञानिक ढंग से पालते हैं तो उन्हें कम खर्चे पर अधिक लाभ होगा। विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बीएस श्योकंद ने कहा कि पशुपालन तेजी से बढ़ता और लाभदायक व्यवसाय है, जिसे उचित प्रशिक्षण के साथ करने से अच्छी आमदनी की जा सकती है। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर अनुसंधान निदेशक डॉ. रविंद्र शर्मा, संयोजक डॉ. एमएस दहिया भी मौजूद थे।
लुवास में व्यावसायिक डेयरी प्रशिक्षण कार्यक्रम मौजूद प्रशिक्षणार्थी।