- Hindi News
- भगवान श्रीराम के दिखाए मार्ग पर चलें : संत मीरा
भगवान श्रीराम के दिखाए मार्ग पर चलें : संत मीरा
गांवठसका के बालाजी मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के समापन अवसर पर सोमवार को संत मीरा बृजवासी ने कहा कि कथा सुनने का तभी लाभ होगा जब हम भगवान श्रीराम द्वारा दिखाए मार्ग पर चलें। उन्होंने राम भक्त हनुमान की वीरता के अनेक संस्मरण सुनाकर भजन भी गाए। स्वामी धर्मदास महाराज के सान्निध्य में नौ दिनों तक चली राम कथा का समापन आरती के साथ किया गया। स्वामी धर्मदास महाराज ने बताया कि गांव में 17 फरवरी को महाशिवरात्रि पर मेला, हवन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी गुलजार सिंह काहलो, गौड़ शिक्षण संस्थान के चेयरमैन एचके शर्मा भगवान परशुराम जनसेवा समिति के संस्थापक योगेंद्र शर्मा ने अतिथि के रूप में भाग लिया। कथा में पहुंचे अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
श्रीराम कथा में सोमवार को माथा टेकते समाजसेवी गुलजार सिंह काहलो और भगवान परशुराम जनसेवा समिति के संस्थापक योगेंद्र शर्मा।