- Hindi News
- धीरू खटाणा बने गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज में अभाविप के प्रधान
धीरू खटाणा बने गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज में अभाविप के प्रधान
हिसार | अभाविपविद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज में इकाई की घोषणा की। इसमें धीरू खटाणा को अध्यक्ष, संदीप वर्मा को सचिव, लोकेश जांगड़ा, महक बजाज तथा राहुल को उपाध्यक्ष, विक्रम ढिल्लो, प्रशांत शर्मा, रेखा तथा अनुज को सहसचिव, सागर तथा तरुन चौधरी को मीडिया प्रभारी, जतिन चुग, महेंद्र शर्मा, रोहित माहुर तथा दीपक छांछीया को मीडिया प्रभारी बनाया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुखबीर श्योराण ने बताया कि अभाविप की इस घोषणा का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं का उठाकर उनका समाधान निकालना है। कॉलेज के अध्यक्ष धीरू खटाणा तथा पूरी कॉलेज इकाई ने विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। छात्र नेता सुरेंद्र खटाणा ने विद्यार्थियों की बसों की प्रमुख समस्या को भी मुख्य रूप से उठाया जाएगा। इस मौके पर अभाविप के प्रदेश सहमंत्री गीता रानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जोगेंद्र गोयत तथा सुनील क्रांतिकारी, हिसार जिला संयोजक नरेश जांगड़ा, जीजेयू अध्यक्ष धर्मबीर कस्वां, छात्रा नेता सपना रानी, अंजु, छात्र नेता मंजीत सिंह, विकास गुर्जर, विकास भारतीय, मुनीष शेखावत, विजय देपल मौजूद रहे।