पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतर विद्यालय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता

अंतर विद्यालय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | खरड़अलीपुर गांव के भारत सीनियर सेकंडरी स्कूल की ओर से सोमवार को अंतर विद्यालय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें दसवीं कक्षा के करीब 60 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा नियंत्रक महेश सहरावत ने बताया कि परीक्षा में दूसरे सेमेस्टर के सिलेबस के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक अध्ययन विज्ञान के 20-20 बहु वैकल्पिक प्रश्र पूछे गए थे। डेढ घंटे की इस परीक्षा में परीक्षार्थियों को प्रश्र हल करने के लिए ओएमआर सीट दी गई थी, जो पूर्णत: बोर्ड एग्जाम पर आधारित थी। उन्होंने बताया कि परीक्षा का परिणाम 16 फरवरी को घोषित किया जाएगा। विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।