पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया किल्लत दूर करने और भूमि अधिग्रहण कानून को रद्द कराने के लिए राज्यपाल से मिले

यूरिया किल्लत दूर करने और भूमि अधिग्रहण कानून को रद्द कराने के लिए राज्यपाल से मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशकांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से मिलकर राज्य में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, यूरिया खाद की किल्लत को दूर करने और नए भूमि अधिग्रहण कानून को रद्द करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति से सिफारिश करने की मांग की।

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दिशा निर्देश के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्य में कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार के 100 दिनों के कामकाज का फीडबैक लेकर सरकार के कामकाज की समीक्षा कर रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं भिवानी जिला प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, विधायक दल की नेता किरण चौधरी, कैप्टन अजय यादव, राव नरेंद्र, कृष्णमूर्ति हुड्डा ने भाजपा के जनविरोधी फैसलों को वापस लेने तथा आम जनमानस को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के नए भूमि अधिग्रहण कानून को काले कानून की संज्ञा देते हुए इसे किसानों के लिए सबसे बड़ा दुश्मन बनाया। सतेंद्र सिंह ने कहा कि जिस समय यूपीए सरकार के दौरान भूमि अधिग्रहण कानून 2014 पास किया गया था तो भाजपा ने दोनों सदनों में भूमि अधिग्रहण का समर्थन किया था, जिसमें किसानों की जमीनें अधिग्रहण के दौरान किसानों की सहमति, बाजार भाव से किसानों को दोगुना मुआवजा सहित किसानों के हित में अनेक बातों का ख्याल रखा गया था, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही उसमें तब्दीली करके किसानों के हितों से खिलवाड़ किया है। इस कानून को जल्द से रद्द किया जाए। रोहतक में निर्भया कांड दर्शाता है कि प्रदेश सरकार का कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रति कोई ध्यान नहीं है तथा असामाजिक तत्व खुलेआम अपराध को अंजाम दे रहे हैं।

राज्यपाल से मिलते कांग्रेस नेता सतेंद्र सिंह, डॉ. अशोक तंवर, विधायक दल की नेता किरण चौधरी, कैप्टन अजय यादव, राव नरेंद्र कृष्णमूर्ति हुड्डा।