- Hindi News
- फिर से चैंपियन बनने हुडा के कर्मी अफसर जाएंगे 19 को गुड़गांव
फिर से चैंपियन बनने हुडा के कर्मी अफसर जाएंगे 19 को गुड़गांव
हुडाकी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं गुड़गांव में 20 से 22 फरवरी तक होंगी। इसमें हिसार के अलावा मेजबान, फरीदाबाद, पंचकूला और रोहतक जोन के कर्मचारी और ऑॅफिसर हिस्सा लेंगे। हिसार पिछले वर्ष ओवर ऑल चैंपियन रहा था, फिर से चैंपियन बनने के लिए टीम 19 को गुड़गांव रवाना होगी। प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए जोन 135 अधिकारियों कर्मचारियों के चयन के लिए मंगलवार को ट्रायल होगा।
ट्रायल अर्बन एस्टेट द्वितीय स्थित खेल मैदान में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होगा। ट्रायल के लिए खेल वाइज 16 समितियों का गठन किया गया है। हिसार हुडा जोन के सिरसा, जींद, भिवानी, हिसार और फतेहाबाद के कर्मचारी और अधिकारी खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने जाएंगे। ट्रायल के दौरान हुडा, टाउन प्लानिंग और लैंड एक्वायर डिपार्टमेंट के खिलाड़ी ही शामिल होंगे। ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ी इंडोर और आउटडोर खेल प्रतियोगिताओं में शिरकत करेंगे।
कमेटी बनाई गई है
^गुड़गांवमें होने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए हमने खेलों के हिसाब से 16 समितियों का गठन किया है। मंगलवार को ट्रायल होंगे।’’ रणसिंह, मैनेजर, हिसार जोन
^जो भी ऑफिसर या फिर कर्मचारी ट्रायल में शामिल नहीं होगा, उसका चयन बाद में किसी भी प्रतियोगिता के लिए नहीं होगा।\\\'\\\' सतबीरसिंह, प्रधान, खेल विभाग, हुडा।
गुड़गांव जाने के लिए हुडा के पांचों सर्कल के जिन अफसरों और कर्मचारियों का चयन हो जाएगा, उन्हें बुधवार यानि 11 से 18 फरवरी तक रोजाना अभ्यास के लिए वक्त दिया जाएगा। अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को पूरी अभ्यास किट मुहैया कराई जाएगी। 19 फरवरी को सभी खिलाड़ी गुड़गांव रवाना होंगे। 20 फरवरी से गुड़गांव में हिसार सर्कल के खिलाड़ी खेलेंगे। यहां रहने से अन्य प्रबंध मेजबान की तरफ से होगा।