पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षद नरेंद्र शर्मा ने फिर चलाया सफाई अभियान

पार्षद नरेंद्र शर्मा ने फिर चलाया सफाई अभियान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुर गांव तक पहुंची स्वच्छता की अलख

वार्ड आठ की गलियां चमकीं

शहरको स्वच्छ बनाने के लिए भास्कर मुहिम का कारवां बढ़ता जा रहा है। सोमवार को वार्ड-आठ के पार्षद नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर डीएन सैनी ने स्वच्छता अभियान चलाया। करीब तीन घंटे तक चले अभियान के दौरान करीब छह ट्रॉली कचरा डीएन सैनी की टीम ने निकाल फेंका।

करीब 35 लोगों की टीम ने सुबह नौ बजे से सफाई अभियान चलाया। अभियान की शुरुआात प्रभात फेरी मंदिर कुंजलाल गार्डन से हुई। मंदिर होते हुए सफाई अभियान से जुड़े स्थानीय जनता और तमाम समाज सेवियों ने 40 फुटा रोड को साफ कर दिया। इसके बाद शांति नगर चौक पर सफाई की। यहां ब्रह्मज्ञान कुटिया तक अभियान चलाया गया। अभियान दोपहर करीब पौने 12 बजे तक चला। डीएन सैनी ने बताया कि अभियान के दौरान चार ट्रैक्टर ट्रॉली और करीब 30 छोटी हाथ की रेहड़ी भरकर कूड़ा निकाला। इस बीच अभियान से जुड़े सभी लाेगों ने इस क्षेत्र के लोगों से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की। साथ ही सफाई रखने के लिए भी संकल्प दिलाया।

वार्डमें भ्रमण करके सफाई व्यवस्था की रखेंगे निगरानी

शहरके अलावा वार्ड-आठ में सफाई व्यवस्था की निगरानी रखने के लिए सीनियर डिप्टी मेयर ने भविष्य की प्लानिंग भी बना ली है। योजना बताते हुए कहा कि स्थानीय निकाय मंत्रालय पार्षदों को स्वच्छता अभियान चलाने के लिए पहले गाइड लाइन जारी कर चुका है। पार्षदों को प्रत्येक सप्ताह दो घंटे सफाई अभियान करने की अपील चुकी है। इसलिए मैं अपने वार्ड में भ्रमण करके सफाई की स्थिति पर नजर रखूंगा। जिन स्थानों पर सबसे अधिक गंदगी रहती है, वहां स्वच्छ वातावरण बनाएंगे।

पार्षद टीनू क्लॉथ मार्केट में आज अभियान चलाएंगे

स्वच्छताअभियान की मुहिम में वार्ड-एक के पार्षद अनिल जैन टीनू मंगलवार को क्लॉथ मार्केट में सफाई अभियान चलवाएंगे। टीनू जैन ने क्लॉथ मार्केट में सुबह 11 बजे से अभियान चलाने की बात कही।

वार्ड-8 में सीनियर डिप्टी मेयर डीएन सैनी आसपास के लोगों के साथ झाड़ू लगाते हुए।

हिसार |महिला साक्षरताको समर्पित सामाजिक संस्था ईच वन टीच वन की युवा इकाई की ओर से सोमवार को गांव शाहपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं ने गांव के पार्क सार्वजनिक स्थानों पर सफाई की। इस दौरान अभियान से जुड़े युवाओं अन्य पदाधिकारियों ने स्वच्छता का संकल्प लेते हुए एक-एक पौधा गोद लेने के लिए सभी वर्गों को आगे आने को कहा। इस दौरान रविंद्र, सत्यपाल शर्मा, डॉ. रमेश आर्य डॉ. संदीप ढाका, प्राध्यापक प्यारेलाल, अमृतलाल जलंधरा, रविंद्र, सरपंच महाबीर, पंच भाल सिंह, रणधीर बैनीवाल, डॉ. संदीप, रघुवीर, मुकेश खारडिय़ा, कुलदीप, ईश्वर, रामधारी, प्राध्यापक सुनील शर्मा, सुनील, रवि आदि मौजूद रहे।

कैसे स्वच्छ बने

अपना हिसार

महाअभियान