पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़ के मामले में जेठ जेठानी और भतीजे पर केस

छेड़छाड़ के मामले में जेठ-जेठानी और भतीजे पर केस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शादी कर ले नहीं तो तेरे पूरे परिवार को मार दूंगा

मुझसेशादी कर ले नहीं तो तेरे परिवार के सदस्यों को एक-एक करके मार दूंगा। ये धमकी भगतसिंह नगर निवासी प्रवीन ने पड़ोस की एक युवती को दी है। बारह क्वार्टर चौकी प्रभारी दयानंद ने बताया कि आरोपी प्रवीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी करीब एक साल से उसका पीछा कर रहा है। कई बार उसके परिजनों को शिकायत करने के बावजूद आरोपी ने हरकतें बंद नहीं की। प्रवीन की हरकतों से तंग आकर युवती के परिजनों ने उसकी पढ़ाई भी बंद कर दी। फिर भी हालात नहीं सुधरे। चौकी प्रभारी दयानंद ने बताया कि आरोपी प्रवीन 20 जनवरी को युवती के घर गया। उस समय युवती घर पर अकेली थी। आरोपी ने यहां युवती को धमकी दी कि यदि उसने उसके साथ शादी नहीं की तो वह उसके परिवार के सदस्यों को मार देगा।

31 दिसंबर को गेट पर लिखी थीं अश्लील बातें

इससेपहले भी आरेापी ने 31 दिसंबर, 2014 को युवती के घर के गेट पर अश्लील बातें लिखी थीं। बाद में दोनों परिजनों के बीच मामले को लेकर समझौता हो गया था। पुलिस ने युवती के बयान पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।