पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूधमुंहे बच्चे की मां ने प्रताड़ना से तंग हो जान दी

दूधमुंहे बच्चे की मां ने प्रताड़ना से तंग हो जान दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूधमुंहेबच्चे की मां मोठ निवासी 23 वर्षीय मीनादेवी ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया। वह पिछले तीन दिन से बरवाला के निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी। सोमवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। वहीं, मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी को जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर और ननद पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। नारनौंद के मोठ गांव निवासी मीनादेवी पुत्री कृष्ण कुमार की शादी 1 दिसंबर, 2013 को जींद के इक्कस गांव के मुकेश कुमार से हुई थी। मुकेश गांव में खेतीबाड़ी करता है। मृतका के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि 7 फरवरी को रात करीब साढ़े सात बजे मीनादेवी की सास शकुंतला देवी का उनके पास फोन आया। शकुंतला ने फोन पर बताया कि उनकी बेटी को फूड प्वाइजनिंग हो गई है। खाना खाने के तुरंत बाद उसे उल्टी आनी शुरू हो गई। इस पर कृष्ण ने बेटी से बात कराने के लिए कहा तो सास ने कहा कि वह बात करने की स्थिति में नहीं है और फोन काट दिया। जब कृष्ण ने दोबारा फोन करने की कोशिश की तो फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद कृष्ण ने अपने दामाद मुकेश से मामले की जानकारी ली। मुकेश ने बताया कि उन्होंने मीना को बरवाला के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर पति मुकेश, सास कौशल्या, ससुर रोशन और ननद अनिता के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मृतका का पिता बोला-बेटा पैदा हुआ तो मांगी थी बाइक

मृतकाके पिता कृष्ण ने बताया कि करीब तीन महीने पहले उनकी बेटी मीना ने एक बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद ससुराल पक्ष ने उनसे एक बाइक की मांग की। कृष्ण का आरोप है कि बाइक की मांग के बाद ससुराल पक्ष ने बेटे के लिए सोने के कड़े मांगने शुरू कर दिए। उनकी मांग पूरी नहीं होने पर मीना को प्रतिदिन ताने और प्रताड़ित किया जाने लगा।