- Hindi News
- असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटार्नी के घर घुसे चोर
असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटार्नी के घर घुसे चोर
हिसार |अब चोरसरकारी वकीलों के घरों के भी ताले तोड़ने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। चोरों ने मॉडल टाउन में रहने वाले असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटार्नी नरेंद्र पाल के घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। लेकिन जब चोर स्टोर का ताला तोड़ रहे थे तो परिजनों को इसकी भनक लग गई। इस पर परिजनों ने आरोपित को मौके पर दबोच लिया और धुनाई कर डाली। मामले में सूर्यनगर के अजय उर्फ पंगला को गिरफ्तार किया गया है। वकील नरेंद्रपाल ने बताया कि शनिवार रात 12 बजे घर में स्टोर का ताला टूटने की आवाज आई तो उठकर आरोपित को दबोच लिया।