पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा के रेवाड़ी में सीएलसी के पुरस्कार वितरण समारोह में उमड़ी भीड़

हरियाणा के रेवाड़ी में सीएलसी के पुरस्कार वितरण समारोह में उमड़ी भीड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजनेस प्लस

सीकर | सीएलसीद्वारा हरियाणा की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए 18 जनवारी को हरियाणा डीटीएसएससी 2015 का पुरस्कार वितरण समारोह ‘मेघा मान प्रतिभा सम्मान’ रेवाड़ी के सरस्वती विद्या निकेतन हाई स्कूल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सीएलसी निदेशक इंजी. श्रवण चौधरी के कॅरियर मार्गदर्शन सेमीनार को सुनने के लिए हरियाण भर से बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके परिजन पहुंचे। समारोह के दौरान करीब दस हजाह विद्यार्थियों को नकद राशि, मेडल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कक्षा दसवीं की स्टेट टॉपर महेंद्रगढ़ की श्रेष्टा यादव को प्रथम पुरस्कार के रूप मं स्कूटी देकर स्मानित किया गया। कक्षा ग्यारहवी के स्टेट टॉपर हिसार के राहुल कम्दपाल को मोटर साइकिल देकर सम्मानित किया गया। हिसार से ही कक्षा बारहवीं से स्टेट टॉपर विवेक मलिक को भी मोटर साइकिल देकर सम्मानित किया गया।