पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार घंटे में क्लॉथ मार्केट से तीन ट्रॉली कचरा निकाला

चार घंटे में क्लॉथ मार्केट से तीन ट्रॉली कचरा निकाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छताअभियान से मंगलवार को क्लॉथ मार्केट के व्यापारी जुड़े। वार्ड-एक के पार्षद अनिल जैन टीनू के नेतृत्व में चलाए गए सफाई अभियान में व्यापारी दुकानदार उत्साहित दिखे। पहले करीब चार घंटे तक झाड़ू लगाया फिर बाजार को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। टीनू ने अभियान की शुरुआत सुबह करीब साढ़े आठ बजे कराई। अभियान से जुड़े सभी दुकानदारों और व्यापारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर क्लॉथ मार्केट की मुख्य सड़क के अलावा दुकानों के आगे सफाई की। दोपहर करीब 12.30 बजे तक चले अभियान के दौरान करीब तीन ट्रॉली कचरा निकाला। इस बीच सभी व्यापारियों ने सामूहिक तौर पर निर्णय लिया कि सफाई कर्मचारी आए या आए, हम सभी साफ-सफाई की निगरानी खुद रखेंगे।

साथ ही कहीं भी गंदगी नहीं रखेंगे। वहीं, पार्षद ने मार्केट कमेटी के प्रधान, उप प्रधान और खुद की मौजूदगी वाली निगरानी कमेटी बनाई है। जोकि सफाई कार्यों पर निगरानी रखेगी। अभियान के दौरान पार्षद टीनू ने सभी व्यापारियों, दुकानदारों को स्वच्छता के महत्व को बताया। साथ ही संकल्प दिलाया कि भविष्य में कूड़ा-कचरा सड़क पर नहीं डालेंगे। जबकि प्रत्येक दुकानदार अपनी दुकानों के आगे डस्टबिन रखेंगे। जो भी कूड़ा होगा उसे डस्टबिन में डाला करेंगे। डस्टबिन का खुद ही मेंटेनेंस करेंगे। कूड़ा रोज यहां से डलवाने की व्यवस्था भी खुद करेंगे।

क्लॉथ मार्केट में पार्षद टीनू के साथ सफाई करते दुकानदार।

कैसे स्वच्छ बने

अपना हिसार

महाअभियान