पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदू महासभा वेलेंटाइन डे को प्रेम विवाह दिवस के रूप में मनाएगी

हिंदू महासभा वेलेंटाइन-डे को प्रेम विवाह दिवस के रूप में मनाएगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया जाएगा वेलेंटाइन-डे

हिंदूमहासभा की बैठक मॉडल टाउन में गुरुवार को हुई। इसमें 14 फरवरी को वेलेंटाइन-डे के दिन होने वाले राज्यस्तरीय बहू लाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

हिंदू महासभा के जिला प्रधान कृष्ण सिंधू ने कहा कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम आइटीआई के पास होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वेलेंटाइन-डे को महासभा प्रेम विवाह दिवस के रूप में मनाएगी। समारोह में जो भी बालिग प्रेमी जोड़ा शादी के लिए आएगा उसी दिन उनकी शादी करा दी जाएगी। हिंदू महासभा बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत हिंदू कुंवारे युवकों को दूसरे धर्म कि लड़कियों से शादी करने के लिए तैयार करेगा। इसके अलावा वेलेंटाइन-डे के दिन यदि कोई युवक जबरन किसी लड़की के साथ बदतमीजी करता पकड़ा गया तो महासभा उसका विरोध करेगी। इस मौके पर ललित सिवाच, कमल सिंह आर्य, देवेंद्र कौशिक, रविदत्त शर्मा, अनिल शर्मा, संदीप गोयत कृष्ण वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

ढाणी रायपुर में बैठक को संबोधित करते प्रधान स्वामी कृपा विश्वास।