- Hindi News
- एफसी कॉलेज की तृप्ता पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम
एफसी कॉलेज की तृप्ता पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम
फतहचंदमहिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके द्वितीय चरण में विज्ञान विभाग के सौजन्य से भाषण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, सामाजिक विज्ञान विभाग के सौजन्य से बदलते वैश्विक परिवेश में उभरता भारत विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या निशा भाटिया ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान ने पूरे विश्व को एक मुट्ठी में समेट लिया है। इस समेटे हुए युग में भारत ने अपनी वैज्ञानिक तकनीकी एवं औद्योगिक प्रगति के बल पर संपूर्ण विश्व में अपना महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है।
भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय की मुकेश प्रथम, सीआरएम जाट महाविद्यालय की अंजू, द्वितीय, फतहचंद महिला महाविद्यालय, की जिन्सी एवं सोनू तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में एफसी महाविद्यालय की तृप्ता प्रथम, इसी महाविद्यालय की पिंकी द्वितीय, आईजी (पीजी) महाविद्यालय, कैथल की कुमारी अरुणा एवं एसडी महिला महाविद्यालय, हांसी की रितू तृतीय स्थान पर रही।
एफसी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान नृत्य करती छात्रा और मौजूद शिक्षिकाएं छात्राएं।
फतहचंद महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समारोह का दूसरा चरण