पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दृढ़ विश्वास मेहनत से छू सकते हैं बुलंदी

दृढ़ विश्वास मेहनत से छू सकते हैं बुलंदी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशसरकार की तरफ से लड़कियों के लिए प्रेरणादायक कार्यक्रम के तहत गुरुवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालवास में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर निर्मला बूरा ने शिरकत करते हुए छात्राओं से पूरे जोश के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि कृषक परिवार से संबंधित होने के बावजूद कुश्ती में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने बनाने में उनके समक्ष काफी दिक्कतें आईं, लेकिन फिर भी दृढ़ विश्वास और मेहनत से कई गोल्ड और सिल्वर मेडल देश की झोली में डाले। भीम अवार्डी बूरा ने कहा कि खेल के क्षेत्र में कोई भी लड़की पहचान बना सकती है, बशर्तें उसे पारिवारिक तौर पर सहयोग समर्थन मिले। इससे पूर्व स्कूल पहुंचने पर निर्मला बूरा का प्राचार्य राजपाल सांगा, मिडल हेड अनीता शर्मा पूनम आदि ने फूल मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, अन्य छात्राओं ने अंतर राष्ट्रीय पहलवान के साथ अपने अनुभव सांझा किए। इतिहास प्रवक्ता हवासिंह ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम के समापन पर बूरा को स्कूल प्रशासन की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के अन्य सभी सदस्य मौजूद थे।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालवास में कार्यक्रम के कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निर्मला बूरा।