पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार आध्यात्मिक स्वास्थ्य है

संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार आध्यात्मिक स्वास्थ्य है

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाकृषि विश्वविद्यालय के विद्यालय छात्रावास में कृषि स्नातकों के लिए ‘स्वस्थ खुशनुमा जीवन जीने की कला’ विषय पर तनाव मुक्ति के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता बीके रेणु बहन ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने संपूर्ण स्वास्थ्य में शारीरिक, मानसिक, सामाजिक आध्यात्मिक स्वास्थ्य को शामिल किया है। संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार आध्यात्मिक स्वास्थ्य ही है। आज के समय में आम आदमी और विशेष रूप से युवा वर्ग भौतिकवादी संसाधनों से इतना अधिक प्रभावित हो गया है कि उसकी जीवन शैली ही बदल गई है। युवा वर्ग प्रत्येक वस्तु या प्रत्येक क्रिया का तुरंत प्रतिफल चाहता है और अपेक्षापूर्ण परिणाम प्राप्त होने पर निराश होकर तनावग्रस्त हो जाता है। इसी के परिणाम स्वरूप आज विश्व भर में ‘तनाव ग्रस्त’ व्यक्तियों की संख्या बढ़ती जा रही है। डाॅ. राकेश मलिक ने बताया कि यदि हमें स्वस्थ खुशनुमा जीवन जीना है तो राजयोग की विधि का अपने जीवन में समायोजन करना हाेगा और तभी जीवन में स्थायी खुशी शांति सकती है।

एचएयू में कार्यक्रम के दौरान मौजूद बीके रेणु बहन अन्य।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से एचएयू में छात्रों के तनाव मुक्ति के लिए कार्यक्रम