- Hindi News
- छोटी छोटी गैय्या, छोटे छोटे ग्वाल छोटो सो मेरो मदन गोपाल...
छोटी-छोटी गैय्या, छोटे-छोटे ग्वाल छोटो सो मेरो मदन गोपाल...
महाशिवरात्रिके उपलक्ष्य में सेक्टर-14 स्थित बुधला संत हनुमान मंदिर में चल रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन गुरुवार को अग्रोहा धाम की साध्वी राधेश्वरी लक्ष्मी देवी ने माखन चोरी लीला का वर्णन किया। उन्होंने कृष्ण के बाल रूप के कई प्रसंगों का जिक्र करते हुए बताया कि जब कृष्ण छोटे थे तो बाल गोपालों के साथ माखन चोरी करके खाते थे। माखन-मिश्री भगवान कृष्ण को बहुत भाता था। जब आसपास की महिलाएं कृष्ण की शिकायत लेकर आती तो बड़ी चतुराई से कृष्ण उन्हें जवाब देते थे। कृष्ण के बालपन पर आने वाली महिलाएं मुस्कराती हुई अपने घरों को चल देती थी। कथा के भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की गई।
इस मौके पर गाए गए भजन छोटी-छोटी गैय्या, छोटे-छोटे ग्वाल, छोटो सो मेरो मदन गोपाल। आगे-आगे गैय्या, पीछे-पीछे ग्वाल, बीच मे मेरो मदन गोपाल पर श्रद्धालु झूमने लगे। कथा समापन पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया। कथा आयोजन समिति के प्रवक्ता राधे बाबा ने बताया कि 13 फरवरी को कथा में गिरिराज पूजन 56 प्रकार के भोग का वर्णन किया जाएगा।
राधेश्वरी लक्ष्मी।
सेक्टर-14 के बुधला संत हनुमान मंदिर में चल रही श्रीमद्भागतव कथा के दूसरे दिन गुरुवार को कथा का श्रवण करते श्रद्धालु।
श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण के संग झूमतीं महिलाएं।