पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल बैडमिंटन में एवरग्रीन स्कूल की टीम बनी विजेता

बाल बैडमिंटन में एवरग्रीन स्कूल की टीम बनी विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | हिसारजिला बाल बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से रॉयल इंटरनेशनल स्कूल खाराखेड़ी में जिला स्तरीय चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें जिले की 8 टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में एवरग्रीन हाई स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। स्कूल पहुंचने पर विजेता टीम में शामिल छात्रा रीतू राव, सविता राव, मनीषा, नितिका गर्ग, ज्योति शर्मा, शिवानी शर्मा, प्रियंका सलोनी को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रबंधन की ओर से प्राचार्य सज्जन गर्ग, सुरेंद्र नागपाल, पायल, ममता ने खेल प्रशिक्षक अशोक पूनिया पीटीआई के साथ ही विजेता खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।