पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्टी में कार्यकर्ता देवतुल्य : सुजीत कुमार

पार्टी में कार्यकर्ता देवतुल्य : सुजीत कुमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाके सदस्यता अभियान को लेकर मंगलवार को पार्टी के नलवा हलका के कार्यकर्ताओं की बैठक आजाद नगर स्थित संत कबीर छात्रावास में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला महामंत्री एवं नलवा हलका के सदस्यता अभियान प्रभारी सुजीत कुमार ने की। इस अवसर पर पार्टी के सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी प्रो. मनदीप मलिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।

सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी प्रो. मनदीप मलिक ने कहा कि पार्टी हाईकमान सदस्यता अभियान को लेकर काफी गंभीर है। पार्टी ने पूरे देश में 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने में पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी। सदस्यता अभियान के नलवा हलका के प्रभारी सुजीत कुमार ने कहा कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के नलवा हलका के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने नलवा हलका में 30 हजार से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। इस अवसर पर सदस्यता अभियान के जिला सह संयोजक सतपाल शर्मा, श्रीकुमार शर्मा, बाबूलाल अग्रवाल, रमिंद्र शंटी, डीएम यादव, जिले सिंह, मा. ओमप्रकाश स्याहड़वा, नरेश नैन, सुभाष मल्होत्रा, विनोद गोयत एडवोकेट, सुनीता रेड्डू, सरोज सिहाग, कर्मवीर ढिल्लो पार्षद, कंवलजीत कुण्डू, सुनील दुग्गल, प्रशांत जैन, मोहनलाल निरंकारी, रवि दुग्गल, योगेश सिहाग, लेखराज महता, डाॅ. सतपाल अहलावत, अरुण गोयल, राजेंद्र सपरा, रमेश आर्य, मदन रावलवासिया, विक्रांत धमीजा, सुभाष खुंडिया, कपूर सिंह बेनीवाल, जयपाल डिपूवाला, दलबीर बैंदा, सतीश सरोलिया योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

आजाद नगर के संत कबीर छात्रावास में भाजपा की बैठक को संबोधित करते भाजपा नेता सुजीत कुमार।