पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिसार जिले के पांच प्राध्यापक बने रेडक्रास के ब्रिगेड ऑफिसर

हिसार जिले के पांच प्राध्यापक बने रेडक्रास के ब्रिगेड ऑफिसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सेंटजॉन एंबुलेंस ब्रिगेड हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ की ओर से आयोजित ब्रिगेड डिवीजन ट्रेनिंग शिविर तीन दिवसीय पंजाबी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण शिविर में हिसार के राजकुमार श्योराण, अमृतलाल जलंधरा, शमशेर सिंह सहरावत, राजेश बडाला सुनीता देवी को ब्रिगेड ऑफिसर के लिए चुना गया। इस शिविर में ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले प्राध्यापकों को जिले के विभिन्न स्कूलों में ब्रिगेड डिवीजन स्थापित की जाएगी जो कि प्राथमिक सहायता आपातकालीन परिस्थितियां रक्तदान, नेत्र दान, देह दान आदि की विस्तृत जानकारी के लिए स्वयंसेवक तैयार किए जाएंगे। इस अवसर पर शिविर निदेशक रमेशचंद्र शर्मा ने इन प्राध्यापकों को ब्रिगेड ऑफिसर के प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कुरुक्षेत्र में चले इस कार्यक्रम में एससी गोयल अतिरिक्त आयुक्त, सेंट जॉन ब्रिगेड नई दिल्ली, गोकुल चंद चौहान जिला अनुदेशक अधिकारी, गृहरक्षी कुरुक्षेत्र, सुरेंद्र श्योराण जिला प्रशिक्षण अधिकारी रेड क्रास तथा सभी जिलों के डीडीओ रिर्सोस सदस्य आदि उपस्थित रहे।

जिले के रेडक्रास ब्रिगेड ऑफिसर कैंप डायरेक्टर आरसी शर्मा के साथ।