पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्‌डी में हिसार की लड़कियां रहीं द्वितीय

कबड्‌डी में हिसार की लड़कियां रहीं द्वितीय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाबीरस्टेडियम में शुक्रवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय पायका खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के पहले लड़कियों के विभिन्न खेलों के मुकाबले हुए। जिला खेल अधिकारी दर्शन कुमार मिढ़ा ने बताया कि इन प्रतियोगिता में अंडर 16 आयुवर्ग के खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हैंडबॉल की हिसार की टीम प्रथम, उकलाना की टीम द्वितीय और हिसार-2 की टीम तृतीय स्थान पर रही।

कबड्डी के मुकाबले में हांसी -2 की टीम प्रथम, हिसार-1 की द्वितीय और अग्रोहा की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं, बास्केटबाल के मुकाबलों में हांसी-2 की टीम प्रथम, हिसार-1 की द्वितीय और हिसार-2 की टीम तृतीय स्थान पर रही। जूडो के 48 किलोग्राम भार वर्ग में आंचल प्रथम, 52 किलोग्राम में सोनिका अव्वल रही। जबकि, फुटबॉल में हिसार की टीम प्रथम और आदमपुर की द्वितीय स्थान पर रही। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता पोजिशन हासिल करने वाले खिलाड़ियों ने साथ की साथ प्रमाणपत्र इनाम दिया जा रहा है।

महाबीर स्टेडियम में पायका खेल

महाबीर स्टेडियम में कबड्डी खेलती लड़कियां।

महाबीर स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान दौड़तीं छात्राएं।