- Hindi News
- सांसद राजकुमार के बयान पर कर्मचारियों में गुस्सा
सांसद राजकुमार के बयान पर कर्मचारियों में गुस्सा
कुरुक्षेत्रके सांसद राजकुमार सैनी की ओर से प्रदेश के नियमित कर्मचारियों को अकुशल और निकम्मा बताने और प्रदेश में सभी विभागों में कच्चे ठेकेदारी प्रथा के तहत ही कर्मचारी भर्ती किए जाने के बयान की हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला चेयरमैन एवं रोडवेज कर्मचारी यूनियन के डिपो प्रधान राजपाल नैन ने निंदा की है।
उन्होंने कहा कि यदि कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने अपने कर्मचारी विरोधी बयान को वापस नहीं लिया तो हरियाणा कर्मचारी महासंघ इसको लेकर आंदोलन शुरू कर देगा। इसके तहत कुरुक्षेत्र जिला हरियाणा कर्मचारी महासंघ 14 दिसंबर को सांसद राजकुमार सैनी के निवास पर प्रदर्शन कर घेराव करेगा। यदि इसके बाद भी उन्होंने अपनी बात को वापस नहीं लिया तो आंदोलन के दूसरे चरण में राज्य स्तरीय संघर्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
भ्रष्टअफसरों पर हो निगाह : कर्मचारीनेता ने कहा कि सांसद को जनप्रतिनिधि होने के नाते राज्य सरकार के कर्मचारियों पर गलत बयानबाजी करने के बजाय संसद में लोकहित मामलों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने के बजाय प्रदेश के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों पर निगाहें रखनी चाहिए। जिससे प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कुछ हद तक अंकुश लग सके।
वायदोंपर यू टर्न सहन नहीं: राजपालनैन ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने का वायदा किया था, लेकिन सत्तासीन होते ही प्रदेश के मंत्री, विधायक सांसद पार्टी के घोषणा पत्र में किए गए वायदों पर यू टर्न ले रहे हैं, जिसे कर्मचारी वर्ग सहन नहीं करेगा।
आंदोलन का ऐलान