निबंध लेखन प्रतियोगिता में अनुज विजेता
हिसार। हैरकोफेडपंचकूला की तरफ से शुक्रवार को आर्थिक सामाजिक विकास में सहकारिताओं का योगदान विषय पर जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वेद स्कूल के अनुज यादव ने पहला, मॉडर्न हाई स्कूल की सीजल ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटेल नगर की पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, विवेकानंद स्कूल की रीतिका राजकीय हाई स्कूल जगान की मनीषा को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य सुखवीर श्योराण, अशोक शर्मा जिले सिंह सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद थे।