- Hindi News
- अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद पर होगा कड़ा मुकाबला
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद पर होगा कड़ा मुकाबला
हौटा चुनाव | अध्यक्ष पद के तीन दावेदारों समेत 19 ने नामांकन वापस लिए
हरियाणाकृषि विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (हौटा) के विभिन्न पदों के लिए होने वाले चुनाव में शुक्रवार को तीन अध्यक्ष पद के दावेदारों समेत 19 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर होगी।
निर्वाचन अधिकारी डाॅ. आरके पानू ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को डाॅ. वीपी लोहच, डाॅ. अवतार सिंह और डाॅ. राकेश मेहरा ने अपने-अपने नामांकन पत्र वापिस ले लिए। अब अध्यक्ष पद के लिए डाॅ. केडी शर्मा और डाॅ. कृष्ण सहरावत के बीच कड़ा मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद के लिए डाॅ. कर्मल सिंह, डाॅ. एनपी गिरी, डाॅ. योगेश जिंदल, डाॅ. संदीप आर्य और डाॅ. अमरजीत कालरा के नामांकन वापस लेने पर अब डाॅ. प्रदीप कुमार चहल और डाॅ. पवन कुमार के बीच टक्कर होगी। सचिव पद के लिए डाॅ. राकेश कुमार और डा. अनिल कुमार चुनाव मैदान में बचे हैं। इस पद के लिए डाॅ. कर्मल सिंह, डाॅ. पवन कुमार, डा.योगेश जिंदल, डा. संदीप आर्य डाॅ.अमरजीत कालरा ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सहसचिव पद के लिए अब तीन प्रत्याशी डाॅ.राजपाल, डाॅ. योगेश जिंदल डाॅ. जोगेंद्र तोमर चुनाव मैदान में है। इस पद से भी डाॅ. सुबोध अग्रवाल डा. नरेंद्र सिंह यादव चुनाव मैदान से हट गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए कोई अन्य उम्मीदवार के होने से डाॅ. सुबोध अग्रवाल का निर्वाचन होना तय है। इस पद के लिए भी डाॅ. कर्मल सिंह, डाॅ. राकेश कुमार, डाॅ. पवन कुमार डाॅ. जोगेंद्र सिंह तोमर ने नामांकन वापस ले लिया। हौटा कार्यकारिणी के लिए अन्य प्रत्याशियों के नामांकन नहीं भरने के कारण डाॅ. नरेंद्र सिंह, डाॅ. रमेश कुमार गोयल, डाॅ. सोमवीर, डाॅ. एनपी गिरी, डाॅ.अमरजीत कालरा डाॅ. राजपाल दलाल को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। डाॅ. पानू ने बताया कि बाहरी स्टेशनों पर मतदान 19 दिसंबर और कैंपस में बीस दिसंबर को मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।