गुरुकुल धीरणवास का वार्षिक महोत्सव आज
हिसार | गुरुकुलधीरणवास के 43वें वार्षिक महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को इस संबंध में गुरुकुल प्रांगण में कार्यकारिणी की बैठक गुरुकुल के कुलपति एवं संस्थापक स्वामी सर्वदानंद सरस्वती की अध्यक्षता में हुई। इसमें 13 14 दिसंबर को मनाए जाने वाले महोत्सव पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में महोत्सव के लिए ड्यूटियां लगाई गई। बैठक में गुरुकुल के प्रधान इंद्रजीत आर्य के अलावा जगदीश चंद्र आर्य, भगत देवराज एडवोकेट, बजरंगलाल गोयल मुकलानिया, नंदराम सांगवान, शोभाचंद आर्य, सेठ ताराचंद आर्य, मा. दलीप सिंह आर्य, नत्थूसिंह आर्य, खजान सिंह आर्य, सेठ मनीराम गोयल, मा. चत्तरसिंह आर्य, डॉ. अनूप सिंह, राकेश कुमार आर्य, प्राचार्य राजमल आर्य, प्रवक्ता सत्यपाल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। गुरुकुल के प्रवक्ता सत्यपाल अग्रवाल ने बताया कि दोनों दिन अनेक हस्तियों के अलावा प्रसिद्ध संन्यासी, वैदिक विद्वान, राजनेता भजनोपदेशक भाग लेंगे।