पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने जताया रोष

मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | अखिलभारतीय किसान सभा तहसील कमेटी आदमपुर की शुक्रवार को स्थानीय हुडा पार्क में भूप सिंह असरावां की अध्यक्षता में एक मीटिंग हुई। इसमें जिला प्रधान प्रेम प्रकाश, सचिव प्रदीप सिंह भूपसिंह बेनीवाल ने विशेष रूप से शिरकत की। भूप सिंह बेनीवाल ने कहा कि किसानों द्वारा संघर्ष करने पर हिसार जिले के 107 गांवों में ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 100 करोड़ रुपये का मुआवजा पास हुआ था। जिसमें आदमपुर तहसील के 15 गांवों का मुआवजा 26 करोड़ 15 लाख रुपये बनता है। लेकिन सरकार मुआवजे राशि का भुगतान करने में टालमटोल कर रही है। किसानों ने मीटिंग में रोष जताते हुए मांग की कि जल्द ही अगर उन्हें ओलावृष्टि तथा सूखे का मुआवजा नहीं दिया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर कृष्ण राहड़, सुभाष गोदरा, हजारीलाल, कृपाराम ज्याणी, हरि सिंह मांगेराम असरावां सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।