- Hindi News
- शतरंज में हिसार के हर्ष ने योगेश काे हराया
शतरंज में हिसार के हर्ष ने योगेश काे हराया
हरियाणाशतरंज एसोसिएशन के तत्वावधान में नई अनाज मंडी स्थित जनसेवा विद्या विहार हाई स्कूल में शुक्रवार से एचसीए की तीन दिवसीय 14वीं राज्य स्तरीय इनामी शतरंज चैंपियनशिप शुरू हुई। स्पर्धा के पहले दिन अंडर-10, 14, 18 आयुवर्ग सहित ओपन वर्ग के कई रोमांचक मुकाबले हुए। इनमें प्रदेश के नेशनल खिलाडि़य़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप का शुभारंभ जिला पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी एवं डीएसपी मौजीराम ने बतौर मुख्य अतिथि शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर किया।
स्पर्धा में कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुडगांव, फरीदाबाद सोनीपत जिलों के 276 खिलाडी़ भाग ले रहे हैं। अंडर-10 आयुवर्ग में 50, अंडर-14 आयुवर्ग में 100, अंडर-18 आयुवर्ग में 76 ओपन वर्ग में 50 खिलाड़ियों ने पहले दौर के मुकाबले खेले। प्रतियोगिता का सेमिफाइनल फाइनल रविवार को खेला जाएगा।
शतरंज के अंडर 14 आयुवर्ग मुकाबले में पानीपत के चिराग ने फरीदाबाद के शोभित को हराया, हिसार के हर्ष ने रोहतक के योगेश को हराया, दादरी की आरती ने फरीदाबाद की मनलीन को हराया। अंडर 10 आयुवर्ग में नारनौल के आदित्य सोनी ने फतेहाबाद के जसबीर को, फरीदाबाद के सागर ने गौरव को, सोनीपत के हर्ष ने महेंद्रगढ़ के मयंक को हराया।