1500 मीटर दौड़ में दिव्या प्रथम
शहरके न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल में चल रही 25वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष डाॅ. आरएस पंघाल ने किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम लोगों में उत्साह उमंग भर दिया। खेलकूद प्रतियोगिता में कक्षा चार से 400 मीटर दौड़ में श्रेया प्रथम, कक्षा सात से तीन पैर दौड़ में नीतिका प्रीति प्रथम और कक्षा दो से ख्याति ने बाजी मारी। लॉंग जंप में कक्षा 11 से मितेश प्रथम रहा। 800 मीटर दौड़ में कक्षा पांच से अंकुश दीप्ति, 1500 मीटर दौड़ में कक्षा नौ से दिव्या और केला दौड़ में गरिमा अनिक प्रथम रहें। रस्सी कूद में पुलकित प्रथम, बोरी कूद में हर्षल और अंजली ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा सात आठ से साक्षी, सिया बेनीवाल और कविता ने बाजी मारी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल निदेशक केपी माथुर और प्रधानाचार्या डाॅ. अंजना ने अतिथियों का आभार जताया।