- Hindi News
- संभावनाओं के रास्ते खोल गई एनसीआर की टीम
संभावनाओं के रास्ते खोल गई एनसीआर की टीम
राष्ट्रीयराजधानी क्षेत्र प्लानिंग बोर्ड की पांच सदस्यीय टीम के सामने विभागों ने शुक्रवार को अपने प्रोजेक्ट रखे। विभागों के प्रोजेक्ट पर टीम ने भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए सुझाव दिए। साथ ही इन प्रोजेक्ट को और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है, इस पर तर्कों के साथ सुझाव दिए। लघु सचिवालय के सभागार में विधायक डाॅ. कमल गुप्ता, उपायुक्त चंद्र शेखर खरे अतिरिक्त उपायुक्त राज नारायण कौशिक सहित जिला के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में हिसार शहर को काउंटर मैगनेट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए जो विकास परियोजनाएं तैयार की जाएगी, उनमें किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखा जाए अािद के बारे में सदस्यों ने पावर प्रजेनटेशन एलसीडी के माध्यम से जानकारियों दी और विचार-विमर्श किया।
इस पांच सदस्यीय दल में एस सुब्रमण्यम, नील चाडर, एनएस शेखावत, शिरिश शर्मा तथा कविता गोटरू शामिल थे। प्लानिंग बोर्ड के सदस्यों ने पेयजल आपूर्ति, सीवर, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट, बरसाती जल, बरसाती जल ड्रेनेज, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, सड़क एवं अपरगामी पुल, पर्यावरण एवं सोशल प्रबंधन सिस्टम आदि बारे में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के बारे में चर्चा की। विधायक डाॅ. कमल गुप्ता ने एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि हिसार शहर को काउंटर मैगनेट सिटी के रूप में विकसित किया जाना गौरवमयी होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि इन सभी विकास परियोजनाओं में स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता को प्राथमिकता के आधार पर रखा जाए। अतिरिक्त उपायुक्त राज नारायण कौशिक ने एनसीआर प्लानिंग बोर्ड टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि टीम ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई हैं।
इस अवसर पर उप मंडल अधिकारी नागरिक अशोक बंसल, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण भवन एवं सड़कें आदि विभागों के अधिकारी साथ रहे।
शहर की जनता को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की जरूरत होती है। इसके लिए जनता को स्वच्छ पानी मिलना और सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त होनी चाहिए। चूंकि दोनों ही मामले जनता के स्वास्थ्य से जुड़े होते हैं। इसलिए जो भी योजनाएं बनें उनके ड्रिंकिंग वाटर और सफाई के काम वरीयता में रखे जाएं।
सुझाव
हाईवे का निर्माण हो या फिर अन्य सड़कें। टीम ने पीडब्लूडी के अलावा संबंधित विभागों को सुझाव द