पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दुकानों के ताले तोड़कर नकदी चोरी

तीन दुकानों के ताले तोड़कर नकदी चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरोंने गुरुवार रात को तोशाम रोड स्थित आईटीआई चौक के पास तीन दुकानों के शटर के ताले तोड़कर हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने बताया कि चोरों ने रामा वेल्डिंग वक्र्स, अल्फा इंजीनियरिंग वक्र्स और कृष्णा मारबल हाऊस में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रामा वेल्डिंग वक्र्स के मालिक एवं न्यू मॉडल टाउन निवासी नितेश ने बताया कि चोर दुकान से हजारों के वेल्डिंग रोड्स नकदी चोरी कर ले गए। इसी तरह चोरों ने नितेश की दुकान के पास अल्फा इंजीनियरिंग वक्र्स में वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद चोरों ने कृष्णगढ़ मार्बल हाऊस में चोरी की। संचालक रमेश ने बताया कि चोर नकदी चोरी कर ले गए हैं।