पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाबी बाग और देव वाटिका क्षेत्र में गंदगी से लोग परेशान

पंजाबी बाग और देव वाटिका क्षेत्र में गंदगी से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबीबाग, हरिनगर देव वाटिका क्षेत्र में रहने वाले लोग इन दिनों गंदगी से परेशान हैं। जिसकी वजह है इस क्षेत्र में पांच डेयरी का होना। पंजाबी बाग क्षेत्र में एक खुला मैदान है जिसमें गोबर के अलावा सीवर की गंदगी बगैर रोक टोक के डाली जा रही है। इसके अलावा मृत जानवरों के शव भी इसी मैदान में डाले जा रहे हैं इसी वजह से यहां के निवासियों को गंदगी के साथ बदबू से परेशानी हो रही है। यहां पर तो सड़कें बनी हैं और ही यहां पर कभी सीवर साफ किए जाते हैं। नतीजा यह निकलता है कि हमेशा गंदा पानी गलियों में भरा रहता है। इसी वजह से निवासी बीमारी की चपेट में रहे हैं।

सावित्री, मंजु तनेजा, अनिशा मुंजाल, सुनीता, ममता राजरानी का ने बताया कि यहां पर पांच डेयरियां हैं। जिनसे गोबर मैदान में डाला जा रहा है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों से निकाय मंत्री सावित्री जिंदल से भी शिकायत कर चुके हैं। पिछले दिनों शहर में डेयरी को लेकर सर्वो किया गया था जिसमें पूरे शहर में 284 चिह्नित की गई थी। जिन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की बात की गई थी। इस बारे में डिप्टी मेयरभीम महाजन ने कहा कि कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं मगर प्रशासन अनदेखी कर रहा है। हम लोगों के साथ हैं और कई बार अपने स्तर पर वहां की सफाई भी करवाई है।

बारह क्वार्टर रोड पंजाबी बाग में गंदगी अव्यवस्थाओं के बारे में बताते निवासी।