पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब और तेजी से घूमेंगे रोडवेज बसों के पहिए

अब और तेजी से घूमेंगे रोडवेज बसों के पहिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसारसे रोडवेज बसों में सफर करने वालों के लिए खुशी की बात है। अब उन्हें बसों के लिए रोडवेज परिसर में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रोडवेज प्रशासन ने टायरों की कमी के कारण खड़ी बसों को भी सड़कों पर उतारने की व्यवस्था कर दी है।

करीब 100 नए टायरों की व्यवस्था के बाद यात्रियों को निर्धारित समय सीमा में अपने गन्तव्य तक पहुंचने का अवसर मिलेगा तो साथ में बसों के घूमते पहिए से विभाग का खजाना भी बढ़ेगा। प्रदेश के कई डिपो काफी समय से टायरों की कमी से जूझ रहे थे। इसके कारण कई डिपो की बसें रफ्तार भरने की बजाए रोडवेज परिसरों में खड़ी रहती है। इनकी शिकायतें कई बार कई डिपो महाप्रबंधकों ने चंडीगढ़ मुख्यालय को भेजी। टायरों की कमी को गंभीरता से लेते हुए मुख्यालय ने हर डिपो को आवश्यकता के अनुसार टायर भेजने का विचार किया है।

रोडवेज में बस टायर चढ़ाते कर्मचारी।

हिसार डिपो की कर्मशाला में रखे टायर।