पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विशेष गिरदावरी के आश्वासन पर आंदोलन रोका

विशेष गिरदावरी के आश्वासन पर आंदोलन रोका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके लगभग 36 गांवों के किसानों के बढ़ते दबाव के कारण प्रशासन ने किसानों की 11 सदस्यीय टीम से बातचीत करने का न्यौता भेजा।

भारतीय किसान संघर्ष समिति ने इस न्यौते को स्वीकार करते हुए प्रशासन से बातचीत की। संघर्ष समिति के जिला प्रधान जोगेंद्र मय्यड़ ने बताया कि उपायुक्त, डीआरओ, डीडीए और कृषि से संबंधित अन्य अधिकारियों के साथ करीब डेढ़ घंटे बातचीत चली, जो सफल रही। बारह खाप भारतीय किसान संघर्ष समिति के हरियाणा अध्यक्ष सुरेश कोथ ने जिला उपायुक्त के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि सफेद मक्खी ने फसलों को पूरी तरह से खराब कर दिया है। जोगेंद्र मय्यड़ ने उपायुक्त से कहा कि वे खेतों में खुद अपनी टीम के साथ जाकर देखें, आपको सब नजर जाएगा। इस बात के बाद उपायुक्त ने किसानों को कहा कि वे खुद 17 सितंबर को मौके का जायजा लेंगे।

उपायुक्त ने किसानों को आश्वासन दिया कि ढंढूर गांव के सामने इन आवारा पशुओं का बाड़ा बनवा दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद किसानों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया और मय्यड़ में जारी धरने को समाप्त कर दिया। इस मौके पर महेंद्र पूनिया लाडवा, महेंद्र भगाणा, राजेश सुलतानपुर, धर्मपाल खरड़, दलबीर अलीपुर, रामपाल मिर्जापुर, फूलचंद भगाणा आदि मौजूद थे।

क्षेत्र के लगभग तीन दर्जन गांवों के किसानों ने बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर मय्यड़ में धरना दिया।