पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेसबॉल चैंपियनशिप में हिसार उपविजेता बना

बेसबॉल चैंपियनशिप में हिसार उपविजेता बना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार| हरियाणाबेसबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में फरीदाबाद में संपन्न हुई राज्य स्तरीय बेसबॉल चैंपियनशिप में हिसार की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के आधार पर एसोसिएशन की तरफ से जिले के खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित प्रतिभागी 19 सितंबर से देहरादून में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस 16 सदस्यीय टीम में आठ बच्चे बीएस इंटरनेशनल स्कूल के, पांच बच्चे स्काई वे इंस्टीट्यूट के और तीन बच्चे श्रीकृष्ण प्रणामी स्कूल के हैं। विजेता खिलाड़ियों का सोमवार को शहर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। स्काई वे इंस्टीट्यूट पर आयोजित कार्यक्रम में टीम मैनेजर अंकुश ढांडा, कोच अविनाश और खिलाड़ियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर डायरेक्टर कंवरपाल, प्राचार्य घनश्याम वर्मा, यूथ टैलेंट सर्च फाउंडेशन के सचिव अनिल सहित अन्य स्टाफ सदस्य गणमान्य मौजूद थे।