पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिंदल स्ट्रिप्स के कर्मचारी से मोबाइल छीनने वाले गिरफ्तार

जिंदल स्ट्रिप्स के कर्मचारी से मोबाइल छीनने वाले गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | शनिवाररात को औद्योगिक क्षेत्र से जिंदल स्ट्रीप के कर्मचारी से मोबाइल छीनने के आरोपितों को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक नाबालिग के सामिल होने की आशंका है। सब इंस्पेक्टर मायाराम ने बताया कि मामले में गांव न्याणा के शिवचरण और सूर्यनगर के अनिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों से चोरी किया गया मोबाइल बरामद कर लिया है। अनिल मूल रूप से झांडलीखुर्द का रहने वाला है। इस संबंध में रविवार को जिंदल स्ट्रिप्स के कर्मचारी जिंदल स्ट्रीप लेबर कॉलोनी निवासी रमेश शर्मा ने थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज हुआ था। रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि था कि वह शनिवार रात को नहर कॉलोनी स्थित अपने रिश्तेदारों से मिलकर घर रहा था। इसी बीच औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचते ही एक बाइक पर सवार दो युवक आए। बाइक सवारों ने डरा धमकाकर रमेश से उसका मोबाइल छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।