- Hindi News
- मानव का उद्धार करती है भागवत : करुणागिरि
मानव का उद्धार करती है भागवत : करुणागिरि
नईअनाज मंडी में सत्यनारायण मंदिर के सामने समाजसेवी शिव कुमार सिंगल द्वारा करवाई जा रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन गुरुवार को साध्वी करुणागििर ने भागवत कथा के महत्व बताते हुए कहा कि यह कथा शुकदेव महाराज राजा परीक्षित की पवित्र, अमर पावन कथा है। भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मानव का उद्धार हो जाता है। श्राद्ध के दिनों में जितना प्रभु का सिमरण किया जाए उतना ही अच्छा रहता है। ऐसे में अनाज मंडी में हो रही भागवत कथा का महत्व और भी बढ़ जाता है। इसके श्रवण से व्यक्ति के कई जन्मों के पाप दूर होते हैं। भागवत से मिलने वाली शिक्षाओं को अपने जीवन में धारने से शत-प्रतिशत जीवन सफल हो जाता है। इस मौके पर कश्मीरी लाल, रूलीराम, श्याम बिहारी, अमित, विजय मोहन, सज्जन गुप्ता अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।
साध्वी करुणागििर।
नई अनाज मंडी में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करते श्रद्धालु।